फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलस्त नदी में बैहे नव युवक पांच दिन बाद शव बरामद,पुलिस ने कानूनी कारवाही के बाद शव परिवार को सोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ।शुक्रवार को पांच दिन पहले जिले के गांव चंडक में पुलस्त नदी में नहाते समय बैह गए नव युवक उमर फारूक पुत्र फारूक अहमद का शव पांच दिन बाद पुलस्त नदी और बेतार नदी के संगम क्षेत्र में पानी से बरामद हुआ।जिसके बाद पुलिस और युवक के परिजनों ने मोके पर पहुंच कर शव की पैहचान की जिसके उपरान्त ,पुलिस ने शव का राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद कानूनी कारवाही कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सोंप दिया।गोरतलब हैकि पांच दिन पहले गांव चंडक निवासी मोहम्मद फारूक का पुत्र 17वर्षिय उमर फारूक गांव के बाहर बैहने वाली पुलस्त नदी में नहाने के लिए गया था।जहां नहाते समय पांव फिसल जाने से वह नदी में बैह गया।जिसका पता चलने पर परिजनों एंव रिश्तेदारों नदी में उसकी तालाश शुरू करने के साथ ही पुंछ नगर में पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके उसी दिन से डी एस पी हैडस्वाटर मुदसिर हुसैन और एस एच ओ पुंछ निशांत गुप्ता की अगुवाई में पुलिस एंव एस डी आर एफ की टीम पिछले पांच दिनों से गांव चंडक से आखिरी गांव सलोत्री तक तालाशी अभियान चला रहे थे परन्तू नवयुवक का शव बरामद नहीं हो पाया था।हालांकि पुलिस द्वारा नदी में कुछ क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की भी सहायता ली थी।इस बीच आज सुबह पुलिस को दोमेल क्षेत्र में नदी से रेत बजरी लेने गए ट्रैकटर ट्राली के एक चालक ने फोन पर नदी में एक शव होने की सूचना दी।जिसके बाद तुरन्त पुलिस अधिकारी और युवक के परिजन मोके पर पहुंच गए।वहीं नवयुवक का शव बरामद होने पर परिजनों ने संतोश प्रकट करते हुए पुलिस का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस ने उनके बच्चे का शव तलाश करने में हमारी बहुत सहायता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें