फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वानी के परिवार की क्या खता: पीडीपी

Thu, 15 Dec 2016 01:00 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी - फोटो : self
विज्ञापन
अगर बुरहान वानी आतंकी था, तो उसके उसके माता पिता, भाई बहनों की क्या खता है। यह कहना है पीडीपी के राज्य महासचिव सरताज मदनी का, जो बुधवार को अपने पुंछ प्रवास के दौरान नगर स्थित डाक बंगला में पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

जब पूछा गया कि राज्य सरकार जिस प्रकार बुरहान वानी के परिवार को मुआवजा देने की बात कर रही है, वह कहां तक सही है। इस पर मदनी का कहना था कि आपको किसने कहा कि हम बुरहान वानी को  मुआवजा देने की बात कर रहे हैं।
इस पर पत्रकारों ने कहा कि राज्य सरकार बुरहान वानी के परिवार को मुआवजा देने की बात कर रही है, तो उनका कहना था कि बुरहान वानी की मां का क्या कसूर है उसकी क्या खता है, उसकी बहन और भाई की क्या खता है।
विज्ञापन

वहीं पूछे जाने पर कि फारूक जो बयानबाजी कर रहे हैं उस पर आपका क्या कहना है, तो उनका कहना था कि फारूकजब कुर्सी पर होेते हैं, तो कुछ और बोली बोलते हैं, जब कुर्सी छिन जाती है, तो कुछ और बोलते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें