फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह का भांडा फोड़ा,पांच मोटर साईकिल बरामद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस ने नगर और आस पास के क्षेत्रों में हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर संज्ञान लेते हुए वाहन चोरों के एक गिरोह का भांडा फोड़ किया है। वीरवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के मुखिया को धर दबोचा, और उसके कब्जे से पांच मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पुंछ में पिछले कुछ समय से वाहन चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इनमें ज्यादातर शिकायतें दो पहिया वाहनों की चोरी होने की रहीं। इनका संज्ञान लेते हुए एसएचओ सुदेश्वर सिंह की अगुवाई में एक दल का गठन किया, जिसने वाहन चोरी के मामलों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान जुटाए कुछ सुरागों के बल पर एक संदिग्ध मोहम्मद कबीर पुत्र जलाल दीन निवासी कस्बा को पूछताछ के लिए उठाया गया। मोहम्मद कबीर के बार-बार बयान बदलने पर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपराध स्वीकार करते हुए वाहन चोरी करने का खुलासा किया।
कबीर के मुंह खोलने के बाद पुलिस ने पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की तरफ से गिरोह के अन्य सदस्यों की धर पकड़ के लिए दबिश जारी है। विनोद कुमार का कहना है कि जिले में रिहाइशी इलाकों, बाजारों और व्यावसायिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस की तरफ से भी इस प्रकार की चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गश्ती और नाकों में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें