फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवकाम कार्यालय के अतिरिक्त आयुक्त ने पुंछ के राजा सुखदेव सिंह अस्पताल का दोरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डिवीजनल कमिश्नर जम्मू के कार्यालय में तैनात अतिरिक्त आयुक्त पवन शर्मा ने पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल का दौरा कर महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई के लिए की गई व्यवस्थाओं का एवं विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए की गई व्यवस्थाओं और संक्रमण से होने वाली मौतों पर चर्चा की। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बिशारत हुसैन ने पवन शर्मा को जानकारी दी। वीरवार को दोपहर के समय उपराज्यपाल और डिवीजनल कमिश्नर जम्मू के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त पवन शर्मा पुंछ पहुंचे। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में आक्सीजन मैनीफोल्ड प्लांट और बनाए जाने वाले आक्सीजन जनरेशन प्लांट के कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पवन शर्मा ने कहा कि वह पुंछ में इस बात का निरीक्षण करने पहुंचे हैं कि पुंछ दौरे पर आए उच्च स्तरीय दल के दौरे के दौरान जिन 17 बिंदुओं पर विकास कार्य करने की बात हुई थी, उन पर कितना काम हुआ है। जिला प्रशासन की तरफ से सब प्रकार का काम किया जा रहा है। अब डिवकाम को विस्तृत रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में आक्सीजन जनरेशन प्लांट का काम भी चंद रोज में हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें