जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुए आकस्मिक हैंड ग्रेनेड विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब जवान अग्रिम क्षेत्र में नियमित अभ्यास कर रहे थे। विस्फोट के तुरंत बाद दोनों घायल सैनिकों को मौके से निकालकर नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।