पुंछ जिले के गांव बफलियाज में आग पीड़ितों से मुलाकात करतीं पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती। संवाद
पुंछ। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती ने वीरवार दोपहर पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के मुग़ल रोड स्थित गांव बफलियाज का दौरा किया। कुछ दिन पहले बफलियाज मुख्य बाजार में आग लगने से 13 दुकानें जलकर राख हो गई थीं। उन्होंने इसका निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ितों से मुलाकात की। इस अवसर पर महबूबा मुफ्ती ने प्रदेश सरकार से तत्काल पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने और उनके बैंक लोन माफ करने की मांग की। वह सुरनकोट तहसील मुख्यालय पर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता के घर पहुंचकर उनके निधन पर शोक प्रकट किया। संवाद