फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी गोलाबारी में बांडीचैचियां में दो मकान और डोकरी गांव में मिडल स्कूल क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से क्षतिग्रस्त सरकारी मिडल स्कूल डोकरी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पुंछ।रविार को पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले के कस्बा एंव कीरनी में की गई भारी गोलाबारी के दोरान गांव बांडीचेचियां क्षेत्र में दो मकान और गांव डोकरी में एक सरकारी मिडल स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी गोलाबारी के दोरान बांडीचेचियां क्षेत्र के गांव मोहम्मद रशीद पुत्र राज मोहम्मद निवासी मोहल्ला कल्लर वार्ड नम्बर 1 के मकान के पास आ कर एक पाकिस्तानी गोला आ गिरा।जिससे माकान को क्षति पहुंची।वहीं गांव के मोहल्ला जब्रां वार्ड नम्बर 4 निवासी मोहम्मद रशीद पुत्र जमाल दीन के मकान पर भी एक गोला गिरा जिससे मकान को काफी नुकसान पहुंचा।इस दोरान पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागा गया एक गोला नियंत्रण रेखा के कीरनी सैक्टर में स्थित गांव डोकरी के सरकार मिडल स्कूल के बरामदे की छत पर आ गिरा और छत के लैंटर में सुरख करते हुए बरामदें में आ गिरा जिससे स्कूल को काफी नुकसान पहुंचा है।पाकिस्तानी गोलाबारी से पीड़ित जिन ग्रामीणों का नुकसान हुआ है।उनका कहना हैकि पाकिस्तानी सेना जानबूझ कर हमारे घरों को निशाना बना कर 120 एम एम के मोर्टार दागती है।यह तो खुदा का करम हैकि हमारे गांव में जानी नुकसान कम होता है वरना पाकिस्तानी सेना की तरफ से तो कोई कसर ही नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से क्षतिग्रस्त सरकारी मिडल स्कूल डोकरी - फोटो : AMAR UJALA
पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से क्षतिग्रस्त सरकारी मिडल स्कूल डोकरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें