फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयूष विभाग ने कोरोना योद्धा सुरक्षाबलों के जवानों में इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाईयां वितरित की

विज्ञापन
पुंछ में सुरक्षा बलों के जवानों में दवाईयां बांटते हुए आयूष विभाग के अधिकारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पुंछ।रविार को नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में स्थित आयूष विभाग की तरफ से लाक डाउन के दोरान कोराना से लड़ने हेतू दिन रात जगह जगह सुरक्षा में जुटे सुरक्षाबलों के जवानों एंव कोरोना योद्धाओं डाकटरों,नर्सों,सफाई कर्मचारियों सुरक्षाकर्मियों में इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाईयां वितरित करने के अभियान आगे बढ़ाते हुए नगर तथा आस पास के क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों में इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाईयां बांटी।आज दोपहर को छुटटी के बावजूद भी आयूष विभाग पुंछ के ए डी एम ओ डाकटर मंजूर अहमद की अगुवाई में डाकटर बिमल शर्मा,डाकटर खलिक अंजुम,आजम मीर और गुलशन कुमार नगर तथा आस पास के क्षेत्रों में लाक डाउन को सख्ती से लागू करने के लिए तैनात कोरोना योद्धा जवानों के पास पहुंच कर उन्हें इम्यूनिटी बढ़ाने हेतू दवाईयां प्रदान करते हुए उन्हें इनका प्रयोग कैसे करना है इसकी जानकारी भी दी।इस अवसर पर डाकटर खालिक अंजुम सहित सभी ने हर एक सुरक्षाकर्मी को जहां नियमित तोर पर इन दवाईयों का सेवन करने का आग्रह किया।वहीं उन्होने जवानों कहा कि कोरोना वायरस से आप लोग पूरे समाज को बचाने के लिए दिन रात सड़कों,गलियों एंव चोक चोराहों पर डियूटी दे रहे हैं।इस लिए आपको इस महामारी से सुरक्षा के सभी प्रकार के अन्य उपायों को भी पूरी तरह अपनाए ताकि आप लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे जिससे आम लोग भी सुरक्षित रहें।गोरतलब हैकि आयूष निदेशक के निर्देश अनुसार इन दिनों जम्मू कश्मीर के अन्य भागों की ही तरह जिले में भी कोरोना वायरस को हराने के लिए लड़ी जा रही लड़ाई में अग्रीम पंक्ति में भाग लेने वालों को इम्यूपिटी बढ़ाने की दवाई प्रदान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ में सुरक्षा बलों के जवानों में दवाईयां बांटते हुए आयूष विभाग के अधिकारी - फोटो : AMAR UJALA
पुंछ में सुरक्षा बलों के जवानों में दवाईयां बांटते हुए आयूष विभाग के अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें