फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: दो घंटे बारिश, घरों व दुकानों में घुसा पानी

Fri, 28 Jun 2024 05:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर में नदी-नाले उफान पर होने से यातायात बाधित, सुरनकोट लसाना में भूस्खलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में वीरवार को दोपहर बाद दो घंटे तक हुई बारिश ने गर्मी से पीड़ित लोगों को राहत दिलाई। इस मूसलाधार बारिश से जिले में जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से सबसे बेहाल पुंछ जिले का उपजिला मेंढर हुआ।
विज्ञापन

यहां कस्बे के कई घरों एवं दुकानों में नालों का पानी घुस गया। वहीं बारिश से नदी-नाले उफान पर आने से मेंढर-पुंछ मार्ग पर मेंढरी नदी के पुल के उपर से बहने के कारण दो घंटों तक यातायात बाधित रहा। नदी के आर-पार वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बारिश थमने के आधे घंटे बाद नदी का जलस्तर कम हुआ और आवाजाही बहाल हो पाई। मेंढर उपजिला के गांव सलवा में बारिश से नाले में आई बाढ़ में एक ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। अचानक नाले में उफान आ गया और ट्रैक्टर उसमें फंस गया। एक घंटे तक ट्रैक्टर चालक नाले में डूबे ट्रैक्टर पर जिंदगी मौत के बीच फंसा रहा। गनीमत रही कि बारिश थमने से नाले का जल स्तर उतरने से चालक और ट्रैक्टर बहने से बच गया। बारिश के बीच पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरनकोट तहसील के लसाना क्षेत्र में भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया। इसके चलते 1 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकडों वाहन फंसे रहे। भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें