फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल रोड हादसा: नाले में मिला वाहन, दो की मौत, दो अब भी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Fri, 12 Jun 2026 07:16 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ

सार

पुंछ जिले में मुगल रोड पर लापता हुए चार लोगों में से दो के शव चट्टापनी के पास एक नाले में वाहन मिलने के बाद बरामद किए गए हैं। रेस्क्यू टीम बाकी दो लापता लोगों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड पर लापता हुए चार लोगों में से दो के शव बरामद किए गए हैं। यह वाहन चट्टापानी के पास एक नाले में मिला में गिरा था। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली थी कि मुगल रोड पर सफर कर रहे चार लोग लापता हो गए हैं। इसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।

शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान वाहन चट्टापानी क्षेत्र के एक नाले में मिला। मौके से दो शव बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य दो लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

रेस्क्यू टीमें इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि बाकी लापता लोगों का जल्द पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी उसे साझा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें