पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित जिला मुख्यालय में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार देर शाम करीब सात बजे नगर स्थित गीताभवन में दर्जनों की संख्या में युवा एकत्र हुए। यहां सौरभ सूदन, अमित गुप्ता, कनव बाली, निपूण खजूरिया, अक्षित खजूरिया की अगुवाई में शहीदों को नमन करने के लिए मशाल जुलूस निकाला, जोकि नगर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ करीब सवा आठ बजे गीत भवन पहुंच कर संपन्न हुआ।