पुंछ। जिला सनातन धर्म सभा की तरफ से श्री गीता भवन में होली की तैयारी की जा रही है। सभा के सदस्य जिला प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा की अगुवाई में गुलाल के लिफाफे पैक करने में जुटे हुए थे। ये गुलाल होली के दिन शोभायात्रा में भाग लेने वालों को निशुल्क दिए जाएंगे। जिला सनातन धर्म सभा के प्रधान श्री क्षेत्रपाल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पुंछ में जिला सनातन धर्मा सभा की तरफ से होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। 25 मार्च सुबह 10 बजे सभी लोग यहां एकत्र होंगे। एक घंटा गीता भवन परिसर में गुलाल के साथ होली खेली जाएगी। इसके उपरांत गीता भवन से श्री राधे श्याम मंदिर डूंगस तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग रंग नहीं खेलते हैं। उनके लिए जम्मू से 30 किलो गेंदे के फूल मंगवाए हैं। अन्य समुदायों के लोगों के साथ फूलों से होली खेली जाएगी।