पुंछ के पहाडी छात्रावास प्रांगण में पोधारोपण अभियान में पोधा लगाते आतिथी एंव विभाग के कर्मचारी
- फोटो : POONCH
पुंछ। पहाड़ी छात्रावास में सामाजिक वानिकी विभाग की तरफ से रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें डीडीसी अध्यक्ष ताजीम अख्तर की अगुवाई में बड़ी संख्या में छात्रों, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभाग के अधिकारियों ने भाग लेते हुए सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए। ग्रामीणों को पेड़ पौधों एवं वनों के महत्व के बारे में जागरूक करने के साथ उन्हें वर्ष में कम से कम दो पौधे लगाने का भी आह्वान किया गया। इस मौके पर डीएफओ नवीद इकबाल आदि मौजूद रहे। संवाद