फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम से जिले में जन जीवन अस्तव्यस्त,लोगों को कई किलो मीटर पैदल चल कर नगर में आना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। किराया बढ़ाने और यात्री वाहनों पर लगाए जाने वाले टैक्स कम करने की मांग को लेकर बुधवार को पूरे प्रदेश में ट्रांसपोर्टरों की तरफ से चक्का जाम और हड़ताल की गई। इससे अन्य क्षेत्रों की ही तरह जिले में भी सड़कों पर कोई यात्री बस अथवा मेटाडोर नहीं चली। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को कई किलोमीटर पैदल चल कर नगर में आना जाना पड़ा।
विज्ञापन

उधर सुबह घरों से जम्मू जाने के लिए निकले लोगों को भी बस अड्डे से सामान उठाए घरों को लौटना पड़ा। सुबह करीब चार बजे जब नगर के कई लोग जम्मू जाने के लिए बारिश और ठंड में साढ़े चार बजे रवाना होने वाली पहली बस पकड़ने के लिए नगर स्थित बस अड्डे पर पहुंचे तो वहां आने पर उन्हें इस बात का पता चला कि आज वाहन चालकों की हड़ताल है। तो लोगों को बस अड्डे से घरों को लौटना पड़ा। इस बीच जैसे जैसे दिन आगे बड़ने लगा तो लोगों को चक्का जाम और हड़ताल का पता चलने लगा। इसके चलते अस्पताल, कोर्ट कचहरी सहित सरकारी कार्यालयों अथवा बाजारों में जरूरी खरीदारी करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों कस्बा अथवा शहरों में पैदल चल कर आना पड़ा। वहीं कुछ लोग यह सोच कर की शाम के समय शायद सड़कों पर यात्री वाहन चलने लगेंगे वह घंटों इसके इंतजार में खड़े रहे, लेकिन जब कोई भी वाहन नहीं चला तो उन्हें पैदल ही वापस लौटना पड़ा।
उधर जम्मू-पुंछ बस आपरेटर यूनियन के सदस्यों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती लोगों को इस प्रकार की परेशानियों का समाना करना पड़ेगा। क्योंकि वर्ष 2018 से यात्री किराया नहीं बड़ाया गया है जबकि डीजल के दाम हर माह बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें