फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना टिकाकर्ण का पूर्वअभ्यास का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल और उप जिला अस्पताल मेंढर में बुधवार को कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। जिला अस्पताल में उपायुक्त राहुल यादव, सीएमओ गुलाम अहमद मीर और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मुश्ताक हुसैन की देख रेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

25 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए चुना गया। इन कर्मचारियों के साथ ही टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों को पूरा अभ्यास कराया गया कि टीकाकरण के पूर्व किस प्रकार कर्मचारियों के हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। कैसे एक-एक कर्मचारी को टीका लगाने के बाद कहां पर कितनी देर के लिए ध्यानार्थ रखा जाएगा। किसी को टीका कराने के बाद अगर कोई समस्या होगी तो उससे तुरंत कैसे निपटा जाएगा। उपजिला अस्पताल मेंढर में एसडीएम साहिल जंडियाल और बीएमओ परवेज अहमद खान की देखरेख में कोराना टीकाकरण अभ्यास का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें