फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस एच ओ पुंछ ने दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ चलाया अभियान चालिस वाहन जब्त कर थाने पहुंचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा लगातार नियमों से खिलवाड़ करने की शिकायतें मिलने और दोपहिया वाहनों से हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सोमवार देर शाम को एसएसपी रोहित बसकोत्रा के निर्देश पर एसएचओ रंजीत सिंह राव ने बस अड्डा, नाखां वाले चौराहेे और शंकर नगर चौराहे पर नाके लगाए। जो देर रात्रि तक जारी रहे।
विज्ञापन

इन विशेष नाकों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले बिना हेलमेट, बिना कागजों, बिना नंबर प्लेट, ओवर स्पीड, सायलेंसर बदलवाने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए करीब चालिस दोपहिया वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया गया। जबकि पचास से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को नियमों का पालन करने बिना हेलमेट के वाहन न चलाने, तेज रफ्तार वाहन न चलाने के प्रति जागरूक भी किया गया।
गौरतलब है कि दो दिन पहले नगर में तेज रफ्तार के कारण पेश आए दोपहिया वाहन हादसे में एक युवक की टांग कट कर सड़क पर गिर गई थी। जबकि कल शाम पेश आए एक अन्य हादसे में एक दोपहिया चालक की दोनों बाजूएं टूट गई थी। इस सबको देखते हुए एचएचओ की तरफ से बडे़ पैमाने पर यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें