फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा महंत साहिब में रात्रि दीवान एवं लंगर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर-चार स्थित गुरुद्वारा महंत साहिब में रात्रि दीवान सजाया गया एवं लंगर का आयोजन गया। इसमें बड़ी संख्या में सिख संगत के साथ ही अन्य समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

सोमवार को गुरु नानक देव प्रकाशोत्सव के एक दिन पूर्व गुरुद्वारा महंत साहिब में दीवान सजाए गए। इनमें डेरा संतपुरा नंगाली साहब के महंत संत भाई मंजीत सिंह की अगुवाई में गुरु रामदास सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों की देखरेख में सिख संगत ने भाग लिया। इस अवसर पर गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए सरताज सिंह, रविंदर सिंह एवं साथियों के स्थानीय रागी जत्थों ने गुरुवाणी पर आधारित शब्दों का गायन करते हुए संगत को निहाल किया। जबकि जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह, गुरु रामदास सेवा सोसायटी के बलबीर सिंह, मोहिंदर सिंह सहित कई सिख विद्वानों ने गुरुनानक देव के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए संगत से गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगत ने महंत मंजीत सिंह से आशीर्वाद भी प्राप्त किया, जबकि इन रात्रि दीवानों के दौरान गुरुद्वारा में लंगर का भी आयोजन किया गया। जहां संगत ने बड़े ही प्रेम पंगत में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर बलबीर सिंह का कहना था कि कई दशक से गुरुद्वारा महंत साहब में महंत मंजीत सिंह की अगुवाई में गुरुपर्व के एक दिन पूर्व रात्रि दीवान सजाने एवं लंगर का आयोजन किए जाने की परंपरा है, जिसके चलते आज का यह आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें