आग सोमवार देर रात लोरन के मुख्य चौक के पास एक मकान में लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल एवं आपातकालीन सेवा विभाग की टीमें दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं। कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग से तीन मकानों और दो दुकानों को नुकसान पहुंच चुका था। आग से मोहम्मद रईस, उनके भाई जहांगीर जरगर और उनके चचेरे भाइयों मोहम्मद यूसुफ व हबीब जरगर की संपत्तियां प्रभावित हुई हैं। घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।