फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के मंसूबे नाकाम: पुंछ में गुफा के अंदर छिपा था हथियारों का जखीरा, एके-47 और छह ग्रेनेड बरामद

Tue, 13 Oct 2026 01:44 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ के सुरनकोट स्थित सथरबन जंगल में सेना और पुलिस ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर AK-47 राइफल, छह हथगोले, 30 कारतूस बरामद की।
विज्ञापन
हथियार बरामद - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। सुरनकोट क्षेत्र के सथरबन जंगल में एक प्राकृतिक गुफा के अंदर से एके-47 राइफल, छह हथगोले और गोला-बारूद बरामद किया गया। इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने की सूचना के बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 30 कारतूस, छह हथगोले और कुछ चिकित्सा सामग्री बरामद हुई। इस कार्रवाई के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

उधमपुर और कठुआ के जंगलों में तलाशी अभियान जारी
एक अन्य घटनाक्रम में उधमपुर के मजालता और कठुआ के बिलावर के ऊंचाई वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार शाम से सेना के पैरा कमांडो और पुलिस संयुक्त रूप से जंगलों में तलाशी ले रहे हैं।

उधमपुर के मजालता क्षेत्र के सोअन, खुबान, चोर और नागन तथा कठुआ जिले के सदरौता, भेड़ और बलोर इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक संदिग्धों के साथ सुरक्षाबलों का कोई संपर्क स्थापित नहीं हुआ है।

मेंढर में दो बारूदी सुरंगें नष्ट कीं
वहीं, पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में मंगलवार सुबह नियंत्रण रेखा के पास बाड़ के निकट सेना के जवानों को दो जंग लगी बारूदी सुरंगें मिलीं। ट्रैक निर्माण के दौरान इनका पता चला। बाद में सेना के विशेषज्ञों ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए दोनों सुरंगों को नष्ट कर दिया। पिछले एक सप्ताह के दौरान इस इलाके में एक दर्जन से अधिक बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय किया जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें