फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: फ्लैग मीटिंग के 36 घंटे बाद ही गूंजी गोलियों की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान सेना के बीच चक्कां दा बाग में ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग के 36 घंटे बाद ही शुक्रवार देर रात नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठे। इससे नियंत्रण रेखा के आसपास के गांव के लोगों की नींद खुल गई।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज कई किलोमीटर दूर पुंछ नगर में भी सुनाई दी। हालांकि इस गोलीबारी को लेकर सेना अथवा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की गई। नियंत्रण रेखा स्थित गांव सलोत्री और करमाडा सेक्टर में देर रात 11 बजे के बाद अचानक गोलीबारी होने लगी जो देर रात तक रूक रूक कर जारी थी। इससे नियंत्रण रेखा के आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया है।
सूत्रों के अनुसार सबसे पहले कृष्णा घाटी सेक्टर के सलोत्री क्षेत्र में गोलीबारी शुरू हुई। इसके कुछ समय बाद करमाडा सेक्टर में भी गोलीबारी शुरू हो गई। कुछ ग्रामीणों द्वारा भी गोलीबारी के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी अधिक रात होने के कारण कुछ भी साफ नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

गाैरतलब है कि वीरवार को पाकिस्तानी सेना के अनुरोध पर पुंछ जिले के चक्कां-दा-बाग में भारत पाकिस्तान सेना के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग कर नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने, संघर्ष विराम का सम्मान करने और स्थानीय मुद्दों को बातचीत से सुलझाने सहमति बनाई गई थी। लेकिन फ्लैग मीटिंग के 36 घंटे बाद ही गोलीबारी की आवाजें सुनाई देने पर लोग परेशान हो गए हैं।जांपरद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें