संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला प्रशासन पुंछ ने शुक्रवार को पोषण इकाई के सहयोग से नगर स्थित श्रीकृष्ण चन्द्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में 7वें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा को उत्साह के साथ मनाया गया।
इस वर्ष के लिए निर्धारित चार महत्वपूर्ण विषयों जीवन के पहले 1,000 दिन, पोषण ट्रैकर के लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाना, कुपोषण का समुदाय-आधारित प्रबंधन और जीवनशैली में बदलाव के माध्यम से बचपन के मोटापे को दूर करने पर केंद्रित था। कार्यक्रम में डी सी पुंछ विकास कुंडल मुख्य अतिथि रहे। अपने संबोधन में डीसी ने पोषण अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की पोषण स्थिति में सुधार लाना है।
उन्होंने मिशन पर काम कर रहे कर्मचारियों की उनके समर्पण और उपलब्धियों के लिए सराहना की। कार्यक्रम में मिशन पोषण योजनाओं पर केंद्रित आकर्षक नाटक, भाषण और जागरूकता गतिविधियां शामिल थीं।
समारोह में एसीआर मोहम्मद सईद, पीओ आईसीडीएस खालिद हुसैन वफा, डीएसडब्ल्यूओ वकील अहमद भट शामिल हुए।