पुंछ। उपजिला मेंढर में मंगलवार को तीसरे दिन भी नियंत्रण रेखा के उस पार से आई आग नहीं बुझाई जा सकी। इस दौरान आग नियंत्रण रेखा पर माइन फील्ड को पार कर फेंसिंग के आगे स्थित गांव बसूनी के जंगलों तक पहुंच गई।
क्षेत्र में तैनात सेना के जवान, ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुट गए हैं। हालांकि देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। संवाद