पुंछ। मुस्लिम समुदाय ने सोमवार रात से मंंगलवार सुबह तक शब-ए-मेराज का त्योहार एहतराम के साथ मनाया। नगर की सभी मस्जिदों विशेष कर जमा मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के बच्चे, युवा, बुजुर्ग एकत्र हुए और रात भर जाग कर इबादत करते हुए गुनाहों से तौबा की। वहीं महिलाओं ने घर में रात भर इबादत की। इस अवसर पर उलेमाओं ने शब-ए-मेराज और हजूर पाक की सीरत पर रोशनी डाली। रात आठ बजे से शुरू हुए शब-ए-मेराज के कार्यक्रम सुबह सात बजे तक जारी रहे। राजोरी के बड्डल गांव जहां लोग बीमार हो रहे हैं, उनके लिए विशेष दुआ की गई। संवाद