फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दरा दुलियां के किसानों ने भूमि पूजन कर लिया जैविक खेती का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। गांव दरादुलियां के किसानों भूमि पूजन करते हुए कृत्रिम खाद और कृत्रिम कीटनाशकों से होने वाली हानि से बचाने के लिए जैविक खेती करने का संकल्प लिया। किसानों ने खेतों में किसी भी प्रकार की कृत्रिम खाद अथवा कीटनाशकों का प्रयोग न करने की भी शपथ भी ली।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को गांव दरा दुलियां के किसानों की तरफ से भूमि पूजन किया गया। इसमें गांव के सब्जी उत्पादन करने वाले युवा किसानों ने पंडित मायाराम शर्मा की अगुवाई में भाग लेते हुए भूमि का पूजन किया। धरती माता से क्षमा याचना करते हुए प्रायश्चित किया कि खेतों में अधिक उपज के लिए कृत्रिम खाद और कीटनाशकों का प्रयोग किया है। भूमि पूजन करने वाले किसानों दीपक कुमार, आशू, राकेश शर्मा, राजू ने बताया कि अपनी तरफ से एक पहल की है कि हम अपने खेतों में अब यूरिया जैसी कृत्रिम खाद और कीट नाशकों का प्रयोग न करते हुए प्राचीन समय से भारतीय खेती बाड़ी की पारंपरिक गोबर की खाद एवं अन्य प्रकार की जैविक खाद का ही प्रयोग करेंगे। ताकि भूमि को जहरीला होने से बचाया जा सके। हम आगे चल कर अपने पूरे गांव में किसानों को कृत्रिम खाद से होने वाली हानी के बारे में जागरूक कर जैविक खेती की तरफ मोड़ेंगे और धीरे-धीरे इस अभियान को जिले भर के किसानों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर राजीव शर्मा,विवेक शर्मा और विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें