पुंछ। पुलिस लाइन में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसएसपी डा. विनोद कुमार और डीएसपीडी आर सचिन गुप्ता ने जोनल स्तरीय अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित किया।
उन्होंने खिलाड़ियों, टीम की सिलेक्शन कमेटी और कोच को भी बधाई देते हुए कि टीम आगे भी इसी प्रकार का प्रदर्शन करे ऐसी उनकी आशा है। नगर स्थित पुलिस लाइन में जिला पुलिस की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुंछ की अंडर 19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों, स्टेडियम मैनेजर निर्दोष कुमार, एहसास फाउंडेशन के अध्यक्ष परवेज अहमद मलिक अफरीदी, बीसीसीआई के फिटनेस ट्रेनर पवन कुमार शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता डीएसपीडी गुप्ता ने जबकि एसएसपी डा. विनोद कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अंडर 19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्हें सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने जिला पुलिस और अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस की तरफ से उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला।