फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र तक गूंजी भारत माता की जय

विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा के अंतिम स्कूल के बच्चों ने 80 फुट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वीरवार को पुंछ जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित अंतिम स्कूल हाई स्कूल दिगवार मलदयालां की तरफ से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें हाई स्कूल के साथ ही क्षेत्र के अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। रैली की अध्यक्षता दर्शन भारती एवं स्कूल के हेडमास्टर ने की। जबकि जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल गुलशन इसके मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में देश की स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने को दर्शाने के लिए 80 फुट लंबा तिरंगा थामे विद्यार्थियों ने नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र के सामने तीन किलोमीटर तक चलते हुए बेतार नदी पर बने पुल पहुंचे। इस रैली के दौरान बच्चों द्वारा लगाए जाने वाले हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा और भारत माता की जय के जयकारों की आवाज से पाकिस्तान के कब्जे वाला क्षेत्र भी गूंज उठा। दर्शन भारती ने कहा कि हमारी इस तिरंगा रैली को पाकिस्तानी सेना के साथ साथ वहां के लोगों ने भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें