पुंछ। नगर स्थित सबसे बड़े इस्लामी शिक्षा संस्थान जिया उल उलूम हायर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से वीरवार दोपहर बाद पुंछ नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल वाहिद बांडे की अगुवाई में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूल से शुरू हुई इस रैली में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बच्चे निकले। हाथों से तिरंगे थामे विभिन्न क्षेत्रों का चक्कर लगाते हुए सभी से हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान करते हुए रैली स्कूल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि एक तरफ जहां हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं वहीं इस तिरंगा रैली के माध्यम से बच्चों और युवाओं को इस तिरंगे का महत्व और बलिदान देने वाले पुरखों पर गर्व करना सिखाने का प्रयास कर रहे हैं। संवाद