फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पिस्टल और मैगजीन बरामद, संदिग्ध बैग से निकले हथियार

Sun, 22 Feb 2026 11:06 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के हाड़ी बुडडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान प्राकृतिक गुफा में बने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। ठिकाने से पिस्टल, दो मैगजीन और अन्य सामान बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
सुरनकोट में ध्वस्त किया गया आतंकी ठिकाना। बरामद हुई पिस्टल। - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सुरनकोट तहसील में शनिवार देर शाम को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने हाड़ी बुडडा क्षेत्र में प्राकृतिक गुफा में बना एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। ठिकाने से पिस्टल, दो मैगजीन, खाने-पीने का सामान, कपड़े एवं अन्य सामान बरामद किया। सैन्य प्रवक्ता की तरफ से एक्स पर साझ़ा की गई जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने सूचना के आधार पर सुरनकोट तहसील के हाड़ी बुडडा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान प्राकृतिक गुफा में एक संदिग्ध बैग देखा।  इसकी तलाशी लेने पर उसमें से उपरोक्त सामान बरामद हुआ। इस आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर  दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें