पुंछ जिले की मंडी तहसील में ईको गाड़ी खाई में गिराने से घायल पुत्र
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के बायला क्षेत्र में शनिवार को देर शाम एक ईको गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ भेजा गया। जहां पिता पुत्र की पहचान अब्दुल गनी (55) और मोहम्मद इस्माइल (23) निवासी बायला मंडी के रूप में हुई है। घायलों का उपचार जारी है। जिसे लेकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल की मोडिकल अधिकारी डाॅ. अमित कौर का कहना है कि दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई है परंतु अभी उनकी हालत स्थिर है।
पुंछ जिले की मंडी तहसील में ईको गाड़ी खाई में गिराने से घायल पुत्र