फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य मोबाईल कंपनियों के नैटवर्क बंद होने से बी एस एन एल कार्यालय में लग रही है लोगों की भीड़

विज्ञापन
फोटो न 2 पुंछ नगर स्थिसत बी एस एन एल सिम काउंटर पर नए सिमकार्ड लेने वालो की भीड - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। जिले में 26 दिन से अन्य मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क बंद होने से एक तरफ जहां हजारों लोग परेशान हैं। वहीं तीन दिन से बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क बहाल होने के बाद नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर नए सिम लेने, पुराने एक्टीवेट कराने अथवा नए लैंड लाइन फोन लगवाने या बंद पड़े फोन दोबारा चालू कराने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। इससे एक तरफ विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का काम बढ़ गया है। अधिकारियों का कहना है कि काफी समय बाद बीएसएनएल के लिए इतनी संख्या में लोग आ रहे हैं। ऐसे में हमारे पास पर्याप्त मात्रा में सामान उपलब्ध न होने के कारण लोगों को असुविधा हो रही है। दूसरी तरफ बीएसएनएल कार्यालय पर लगने वाली भीड़ में शामिल लोगों की तरफ से विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर समय पर काम न करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें