पुंछ/मेंढर। पाकिस्तानी सेना ने वीरवार को भी नापाक हरकत जारी रखी। मेंढर, बालाकोट, मनकोट, कृष्णा घाटी में भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों के साथ पहली बार पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से सटे गांव दबराज में स्थित पीएचसी को मोर्टार से निशाना बनाया। पीएचसी के आसपास कई मोर्टार गिरने से इमारत को नुकसान पहुंचा है। सेना के कड़े प्रतिरोध पर एक घंटे बाद फायरिंग बंद हो गई। दरबाज पीएचसी के इंचार्ज फरीद अहमद ने पीएचसी को निशाना बना कर गोले दागने की पुष्टि की है।
दूसरी ओर पाकिस्तान की गोलाबारी से नियंत्रण रेखा के आसपास के दर्जनों स्कूलों में सैंकड़ों बच्चे फंस गए। इन्हें शिक्षकों ने स्कूलों के सुरक्षित कमरों में काफी देर तक छुपाए रखा। मेंढर सेक्टर में भारी गोलाबारी सुबह 11 बजे से शुरू गोलाबारी 3 बजे तक चलती रही।
ब्य्रूरो