फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: आपदा के समय सुरक्षित निकलने के गुर सिखाए

Wed, 19 Feb 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर में मौजूद टीम के सदस्य। संवाद - फोटो : poonch
विज्ञापन
पुंछ। एनडीआरएफ जम्मू की टीम ने मंगलवार दोपहर नगर स्थित श्री कृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज में एक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल जसबीर ने शिविर की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के एसआई डीडी दास और एएसआई विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं के लिए तैयारियों और प्रतिक्रिया रणनीतियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में भूकंप, बाढ़, आग लगने, इमारत गिरने जैसी आपदाओं में पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने, प्राथमिक उपचार करने और सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की तकनीकें सिखाई गईं। एसआई डीडी दास ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को आपदा के समय पीड़ितों की सहायता के लिए तैयार करना है। संवाद

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर में मौजूद टीम के सदस्य। संवाद- फोटो : poonch

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें