पुंछ जिले के सुरधकोट में सेना द्वारा आयोजित पीर पांचाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बल्लेबाज
सुरनकोट में आयोजित पीर पंजाल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
पुंछ। सुरनकोट तहसील मुख्यालय पर स्थित सैन्य हवाई मैदान में आयोजित पीर पंजाल क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को संपन्न हुआ, जिसमें स्टार क्लब सुरनकोट ने पुंछ इलेवन को हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता।
यह टूर्नामेंट 9 फरवरी को शुरू हुआ था, जिसमें कुल 40 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में पुंछ इलेवन और स्टार क्लब सुरनकोट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, स्टार क्लब सुरनकोट ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
मुकाबले के बाद मुख्य अतिथि सेना की राष्ट्रीय राइफल्स सुरनकोट सेक्टर कमांडर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट और अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। संवाद