फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैहसीलदार ने मेंढर के बाजारों में ओचक छापेमारी की नियमों से खिलवाड़ करने वालों से 43सो जुर्माना वसूला 3 घरेलू गैस सिलैंडर जब्त क

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। तहसीलदार मेंढर विक्रम कुमार ने शनिवार को अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस के साथ मिलकर मेंढर कस्बे के बाजारों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों के चालान काटे। उनसे 4300 रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान ढाबों से तीन रसोई गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अतिक्रमण हटाने और पॉलीथिन के लिफाफे का प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिए। सुबह 11 बजे तहसीलदार मेंढर विक्रम कुमार, नायब तहसीलदार मोहम्मद अफजल चौधरी, टीएसओ अब्दुल खालिक चौधरी मेंढर के सरपंच और पुलिस सहित कस्बे के मुख्य बाजार पहुंचे और छापेमारी की।
विज्ञापन

सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान को उठवाया। दुकानों में पॉलीथिन के थैलों की जांच भी की। जबकि तीन ढाबों से घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें