फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नूरी छंब में पिकनिक मनाने गए 9वीं कक्षा के छात्र की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-हाई स्कूल बनवत में पढ़ता था फैसल परवेज, पिता दिल्ली में करते हैं मजदूरी
विज्ञापन

-जिला विकास उपायुक्त से परिवार की रेडक्रास फंड से आर्थिक मदद की मांग
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल नूरी छंब में स्कूली बच्चों के साथ पिकनिक मनाने गए 9वीं कक्षा के छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फैसल परवेज (15) पुत्र परवेज इकबाल निवासी गांव बनवत, पुंछ के रूप में हुई है। फैसल पढ़ने में होनहार था।
विज्ञापन

घटना शनिवार की है। पिकनिक पर गया छात्र फैसल परवेज नहाते समय नदी में डूब गया। साथ गए छात्र-छात्राओं ने शोर मचाया। शोर सुन स्थानीय लोगों ने छात्र को निकाल कर सुरनकोट उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शव वारिसों को सौंप दिया है। सरपंच मोहम्मद सलीम ने बताया कि फैसल परवेज हाई स्कूल बनवत में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को गांव के एक निजी स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के साथ सुरनकोट तहसील के बैहराम गल्ला स्थित नूरी छंब में पिकनिक मनाने गया था। यहां नहाते समय नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे का परिवार बहुत गरीब है। पिता परवेज इकबाल दिल्ली में मजूदरी करते हैं। उन्होंने जिला विकास उपायुक्त से मांग की कि पीड़ित परिवार को रेडक्रास फंड से आर्थिक सहायता दी जाए ताकि बच्चे का अंतिम संस्कार आदि किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें