फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: आज से जिले में मनाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला विकास उपायुक्त ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

पुंछ। जिले में रविवार से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसे लेकर जिला विकास उपयुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी ने नगर पालिका पुंछ के सदस्यों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। जनभागीदारी से जलाश्यों, पर्यटन स्थलों, खेल मैदानों और शिक्षा संस्थानों को स्वच्छ बनाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को जिला विकास उपायुक्त नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। नगर पालिका की उपाध्यक्ष उमेरा जान ने पार्षदों के साथ उनका स्वागत किया। जिला विकास उपायुक्त ने नगर पालिका की तरफ से रविवार से शुरू किए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर विचार-विमर्श किया। अगले 15 दिन चलाए जाने वाले अभियान के विभिन्न पहलुओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की। गौरतलब है कि देश भर की तरह पुंछ में भी गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसमें सर्वप्रथम नगर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें