पुंछ हवेली विधान सभा से पीडीपी के विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे खाद्य वितरण विभाग के मुख्य गोदाम के बाहर मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल कर रहे मजदूरों के पास पहुंचे।
जहां पर उन्होंने मजदूरों की मांगे सुनने के बाद उनसे विधानसभा लगने तक हड़ताल स्थगित करने को कहा। उन्होंने हड़ताल के चलते जम्मू और बाहरी राज्यों से राशन लेकर पहुंचे ट्रकों से सामान नहीं उतारे जाने से लोगों को राशन की दुकानों पर सामान नहीं मिल रहा है। जिससे आम लोग परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने वादा करते हुए कहा कि विधानसभा शुरू होने पर सबसे पहले उनका मामला सुलझाया जाएगा। इस पर हड़ताली मजदूरों ने कहा कि उन्हें जब तक जम्मू से उनके साथियों का संदेश नहीं आता तब तक हड़ताल खत्म नहीं कर सकते हैं।
गौरतलब है कि महीने पर नियमित तौर पर वेतन नहीं दिए जाने और पीएफ का हिसाब किताब नहीं दिए जाने के बाद मजदूर पिछले छह दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं।