पुंछ। एसएसपी पुंछ युगल मनहास ने वीरवार को पुलिस के नवनियुक्त 50 पीएसआई पुलिस सब इंस्पेक्टर के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इन सब पीएसआई ने हाल ही में कोर बैटल स्कूल (सीबीएस) भालरा भद्रवाह में प्रारंभिक छह सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया है। अब इन्हें जिला पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में छह सप्ताह का जिला प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वीरवार दोपहर को नगर स्थित जिला पुलिस लाइन में पीएसआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह करवाया गया। इसमें एसएसपी पुंछ बतौतर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने उद्घाटन भाषण में नव नियुक्त पीएसआई का स्वागत किया और उन्हें समर्पण, कड़ी मेहनत करने और पुलिसिंग की मूल बातें सीखने की सलाह दी। इस अवसर पर एएसपी मुशीम अहमद, पंकज सूदन डीएआर पुंछ, कुलदीप कुमार डीएसपी मुख्यालय. पुंछ, अहजाज अहमद डीएसपी ऑपरेशन पुंछ और सुरिंदर सिंह डीवाईएसपी पीसी जरांवाली गली मौजूद रहे।