भूस्खलन पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
पुंछ। जिला विकास उपायुक्त पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी ने वीरवार को जिले की मंडी तहसील के गांव बेदार का दौरा किया। उन्होंने भूस्खलन पीड़ित तीन परिवारों के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
जिला विकास उपायुक्त ने तहसीलदार मंडी एवं क्षेत्र के नायब तहसीलदार से जल्दी से भूस्खलन से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट बनाने को कहा। साथ ही पीडि़तों को जल्दी से मकान बनाने के लिए उचित सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।