फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ सुल्तान ने रॉयल्स को हराकर खिताब जीता

विज्ञापन
पुंछ प्रिमियर क्रिकेट लीग 2 की विजेता टीम आतिथियों के साथ पुरूस्कार जीतने पर - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही पुंछ प्रीमियर क्रिकेट लीग संस्करण-2 शुक्रवार देर शाम को संपन्न हो गई। इसके फाइनल मैच में पुंछ सुलतान ने बहुत ही दिलचस्प मैच में पुंछ रॉयल्स को 02 विकेट से हराकर पुंछ प्रीमियर क्रिकेट लीग संस्करण-2 का खिताब जीता।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए पुंछ रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाए। दूसरी पारी में पुंछ सुल्तान के पहले 5 बल्लेबाज मात्र 35 रन बना कर पवेलियन लौट गए। उसके उपरांत शोएब अख्तर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 छक्के लगाए और 78 रन बनाए। जुगनू ने शोएब के साथ 100 रन की साझेदारी करते टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। उसके उपरांत धवन और विक्की कुरैशी ने कुल मिलाकर 5 छक्के लगाकर मैच को जीत तक पहुंचाया। पुंछ सुल्तान के बल्लेेबाज विक्की ने फरहाद की गेंद पर जीत का छक्का लगाकर मैच खिताब अपने नाम कर लिया।
विजेता टीम को 1.3 लाख और उपविजेता टीम को 80000/, सेमी फाइनल में खेलने वाली प्रत्येक टीम को 20000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। शोएब अख्तर को मैन ऑफ द मैच, इरफान खान को मैन ऑफ द सीरीज, इमरान जुगनू को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, धवन शर्मा को बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज, इंद्रपाल सिंह को बेस्ट कैच ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। अमन शर्मा को बेस्ट अंपायर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक परवेज मलिक अफरीदी और अभिनव शर्मा द्वारा पुंछ में आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की बोली लगाकर उनको खरीदे जाने वाले इस तरह के पहले टूर्नामेंट के आयोजन के लिए उनकी सराहना की। यह टूर्नामेंट नीतीश सासन की स्मृति में आयोजित किया गया था। जो पुंछ प्रीमियर क्रिकेट लीग के संस्करण-1 में आयोजन समिति के सचिव थे। गत वर्ष युवा अवस्था में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। उनके पिता सतीश सासन एवं परिवार के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।
रहबर-ए-खेल के शिक्षकों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार भूमिका निभाई। परवेज अफरीदी ने बशीर अहमद के प्रबंधक खेल स्टेडियम पुंछ की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने सीएमओ व उनकी टीम का भी आभार व्यक्त किया। फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह में शाहनवाज चौधरी डीडीसी सदस्य, सुरनकोट-ए, जमील चौधरी बीडीसी अध्यक्ष पुंछ, बशारत हुसैन एडीसी पुंछ ताज मीर, जमान साहब, मकसूद अहमद सीपीओ पुंछ, मोहम्मद कासिम डायसो पुंछ, रंजीत राव एसएचओ पुंछ, मुनीर थोकर निजी सचिव युवा सेवाएं और खेल समापन समारोह में नरिंदर सिंह जेपो, अमरश शर्मा अमन डाबर अध्यक्ष भाजयुमो पुंछ और खेल के विभिन्न क्षेत्रों के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें