फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहबरे खेल शिक्षकों ने युवा कार्यक्रम एंव खेल आयुक्त सचिव से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रहबरे खेल शिक्षकों ने युवा कार्यक्रम एवं खेल आयुक्त सचिव सरमद हफीज से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मांगेें पूरी करने का अनुरोध किया। ताकि वह भी सामान्य कर्मचारियों की तरह परिवार का भरण पोषण कर सकें।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह रहबरे खेल शारीरिक शिक्षा एसोसिएशन के प्रधान परवेज अहमद, सचिव इमरान शाह, सचिन शर्मा, अमन शर्मा और सज्जाद राथर की अगुवाई एक प्रतिनिधि मंडल सरमद हफीज से मिला। उन्होंने शिक्षकों को पेश आ रही समस्याओं और उनकी मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार की तरफ से करीब तीन हजार उच्च शारीरिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को रहबरे खेल नियुक्त किया। इसमें पहले दो वर्ष तक हमें तीन हजार रुपये प्रतिमाह और उसके बाद चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते रहे। हमारी आपके माध्यम से उपराज्यपाल से मांग है कि हमारी मांगों को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें