पुंछ। कोरोना के खिलाफ जारी जंग को आगे बढ़ाते हुए सेना ने मंगलवार को मेंढर में ग्रामीणों को कोरोना से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बचाव एवं सुरक्षा किट्स वितरित की। इनमें सैनिटाइजर, मास्क, दास्ताने आदि शामिल हैं। सेना के इस कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि सेना ने कोरोना महामारी के दौरान आवाम का हर प्रकार से सहयोग किया है।