पुंछ में करीब छह महीनों के बाद आयोजित फुटबाल के दोस्ताना मैच में भाग लेने वाले खिलाडी और आतिथी
- फोटो : POONCH
पुंछ। नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल केे मैदान में कोरोना के बीच अनलॉक डाउन-पांच में खेल गतिविधियां शुरू होने की अनुमति मिलने के बाद छह माह से खेल मैदानों से दूर युवाओं को फिर से लाने के उद्देश्य से पुंछ नगर और पुरानी पुंछ क्लब के बीच फुटबाल का दोस्ताना मैच आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैच की अध्यक्षता फुटबाल एसोसिएशन पुंछ के अधिकारी मोहिन्द्र बाली ने की। जबकि परवेज मलिक अफरीदी और पूर्व खिलाड़ी दलीप कुमार इसके मुख्य अतिथि रहे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल शुरू कराया। इस दौरान दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कड़े संघर्ष से दो-दो गोल की बराबरी पर खेल समाप्त किया। फुटबाल कोच राजेंद्र सिंह ने मैच रैफरी की भूमिका अदा की। खिलाड़ियों ने इतने समय बाद खेल मैदान में उतरने का मौका मिलने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि आज उन्हें बड़ा अच्छा लगा। वह खेलने के लिए मैदान में एक साथ जमा हुए हैं। हमें आशा है कि अब युवा खुले मन से फिर से अपने अपने मनपसंद खेलों का अभ्यास करने लगेंगे।