फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा सुख देव सिंह अस्पताल में उपचार हेतू आने वाले रोगियों का कोरोना टैस्ट हुआ लाजमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में भी कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर जहां प्रशासन की तरफ से कई प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से अब एक नई पहल की गई है। इसके चलते अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले रोगियों, अस्पताल में भर्ती रोगियों और उनके तीमारदाराें के लिए कोरोना का टेस्ट करवाना लाजमी होगा। बिना टेस्ट के कोई भी रोगी अपनी जांच नहीं करा पाएगा।
विज्ञापन

रोगियों की जांच के लिए अब अस्पताल प्रशासन की तरफ से अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी के बाहर कोरोना रैपिड टेस्ट के लिए स्टाल स्थापित किए गए हैं। जहां रोगियों का टेस्ट कर उनकी रिपोर्ट दे कर उन्हें आगे जाने देते हैं। इसके बाद चिकित्सक रोगियों की जांच करते हैं। इस बारे में अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर शमीम उन निस्सा बट्टी का कहना है कि जहां सरकारी आदेश के चलते लॉकडाउन-पांच में हमने अस्पताल में सभी प्रकार के रोगियों की जांच का काम शुरू कर दिया है। वहीं लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों, अन्य स्टाफ और रोगियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हमें यह कदम उठाया है कि बिना टेस्ट के किसी भी रोगी को अस्पताल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें