पुंछ में तायकवंडो चयन मुकाबलों के विजेता खिलाडी आतिथियों के साथ
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की तरफ से बुधवार को आयोजित किए जाने वाले ब्लॉक दिवस में आयोजित होने वाले खेल मुकाबलों के लिए रविवार को पुंछ ब्लाक के शिक्षा जोन के ताइक्वांडो के स्कूली पुरुष खिलाड़ियों के लिए परीक्षण एवं चयन मुकाबले हुए। नगर स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में खेलों का आयोजन किया गया। इसमें जोन के 70 खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
इसके आधार पर उनका ब्लाक दिवस मुकाबलों के लिए चयन किया गया। इन मुकाबलों की अध्यक्षता जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी पुंछ नरेंद्र्र सिंह और शारीरिक शिक्षक मास्टर हरजीत कौर ने की। जबकि डॉक्टर पुनीत कार मुख्य अतिथि रहे। खेल मुकाबलों का शुभारंभ कराते हुए खिलाड़ियों को कोरोना महामारी के लक्षण एवं उसके बचाव के बारे में जानकारी देते हुए खिलाड़ियों से कोरोना से बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी और ब्लेक बेल्ट प्राप्त राजिंद्र सिंह ने मुकाबलों में रेफरी के साथ मुख्य चयनकर्ता की भूमिका अदा की। इस अवसर पर अमन शर्मा, करनेल सिंह और पिंकी ने भी सेवाएं प्रदान की।