पुंछ। जिले में रविवार को एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 100 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 61 लोग ऐसे हैं जिनका कोई भी यात्रा इतिहास नहीं है। जबकि केवल 39 लोग ही ऐसे हैं जो यात्रा से लौटे हैं। रविवार को सामने आए कोरोना के 100 मामलों में 33 लोग पुंछ हवेली तहसील से, 36 लोग मंडी तहसील से, 10 सुरनकोट तहसील से और 21 मेंढर तहसील से संबधित हैं। नए कोरोना संक्रमितों के आने के साथ ही जिले में अभी तक करीब 900 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 408 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 8 संक्रमितों की अभी तक मौत हुई है। वर्तमान में जिले में 486 कोरोना संक्रमित मौजूद हैं। इस प्रकार मामले तेजी से बढ़ने से प्रशासन की तरफ से लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया है। प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश जारी किए गए हैं।