पुंछ जिले में ताजा बर्फबारी के बाद जिले के सावजियां और लोरन का दृश्य।
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिले में मौसम में रविवार को लगातार पांचवें दिन भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया। बल्कि चार दिन से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले एवं मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही थी। रविवार को कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों मंडी, लोरन, साब्जियां और सुरनकोट में भी बर्फबारी हो रही है।
पुंछ नगर के आसपास के पहाड़ों, शाहपुरटाप, कनूईयां टाप, पंजकड़ियां के पहाड़ों पर भी बर्फगारी हुई। इससे जिले में हर तरफ शीत लहर का प्रकोप होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई। मार्च में इस प्रकार बर्फबारी ने एक बार फिर मौसम को सर्दी की तरफ धकेल दिया है। इससे लोेगों को सर्दी से बचने के लिए कई उपाय करने पड़ रहे है। बर्फबारी से मंडी तहसील के साब्जियां और लोरन की सड़कें बंद हो गई हैं। साथ ही बर्फबारी के कारण इन क्षेत्रों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साब्जियां निवासी नजीर अहमद, अब्दुल कय्यूम और अब्दुल अहद का कहना है कि उन्होंने करीब तीस साल बाद मार्च में इस प्रकार बर्फबारी होते देखी है।