फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश और बर्फबारी से शाहपुर में भूस्खलन कई कनाल भूमि तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में बुधवार को तीसरे दिन भी जारी बारिश और बर्फबारी से जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे शाहपुर क्षेत्र के गांव मंधार के वार्ड नंबर-3 मोहल्ला रोठोरां में भू स्खलन होने से कई कनाल कृषि भूमि तबाह हो गई। वहीं गांव का पैदल रास्ता भी बह गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने प्रशासन से भूस्खलन से तबाह हुई कृृषि भूमि और उस पर लगी गेहूं की फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों वकार यूनिस, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद रफीक आदि ने कहा कि वर्ष 2014 में भूकंप के बाद क्षेत्र के पहाड़ दरक गए थे, जिसके बाद हर बार बारिश में कहीं न कहीं जमीन खिसकने के मामले पेश आ रहे हैं, परंतु बार-बार मांग करने पर भी प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। अब मंगलवार रात को बारिश और बर्फबारी से मोहल्ला राठोरां की कई कनाल कृषि भूमि जिस पर गेहूं की फसल लगी थी। भूस्खलन से तबाह हो गई। यह तो ऊपर वाले का शुक्र है कि भूस्खलन की चपेट में कोई मकान नहीं आया है। वरना जिस प्रकार भूस्खलन हुआ है अगर कोई मकान उसकी चपेट में आ जाता तो जानी नुकसान हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें