फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ में बाल श्रम उन्मूलन के लिए हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रम, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई,रोजगार, शिक्षा और पुलिस सहित प्रमुख विभागों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बाल श्रम की वर्तमान स्थिति, इसके परिणामों और इसे खत्म करने की सामूहिक जिम्मेदारी पर जानकारी साझा की। सहायक श्रम आयुक्त मोहम्मद आरिफ ने इस बात पर जोर दिया कि बाल श्रम अधिकारों का घोर उल्लंघन है और समन्वित जमीनी स्तर के प्रयासों का आह्वान किया। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष रोहित खजूरिया ने बच्चों के लिए कानूनी सुरक्षा पर प्रकाश डाला और बाल श्रम के मामलों की रिपोर्टिंग में सामुदायिक सतर्कता का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने बाल श्रम को समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के के उपरांत जिला टास्क फोर्स द्वारा एक व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया।जिसमें बाल श्रम के मामलों की पहचान करने और उन्हें संबोधित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें