फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Fri, 13 Jun 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ जिले की मंडी तहसील का मामला, देर रात तक एसीबी की जारी रही कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के दूरदराज की पंचायत हल्का धड़ा फतेहपुर में वीरवार देर शाम को एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) ने क्षेत्र के पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से पकड़े गए पटवारी की पहचान मोहम्मद जमील निवासी गांव दिगवार के रूप में हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो पटवारी को दबोच कर मंडी थाने ले गई। देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी। वहीं इस दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो और पुलिस की एक टीम आरोपी पटवारी के घर नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव दिगवार में छापे मार रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो जम्मू को इस बात की शिकायत मिली थी कि मंडी तहसील के पटवार हल्का धड़ा फतेहपुर का पटवारी मोहम्मद जमील रिश्वतखोरी में शामिल है। इसको लेकर देर शाम एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मंडी पुलिस के साथ धड़ा फतेहपुर पहुंची। पटवारी को मोहम्मद अशफाक नामक व्यक्ति से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया। देर रात तक एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें